झाझा : DSM कॉलेज में 20 मई से शुरू होगी उत्प्रेषण की जांच परीक्षा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 6 मई 2019

झाझा : DSM कॉलेज में 20 मई से शुरू होगी उत्प्रेषण की जांच परीक्षा

[gidhaur.com | संवाददाता] :-

इंटर ग्यारहवीं कक्षा के साइंस और आर्ट्स (2018-19) के छात्र-छात्राओं के उत्प्रेषण की जांच परीक्षा डीएसएम कॉलेज में आगामी 20 मई से प्रारम्भ हो जाएगी। दो चरणों में होने वाले इस परीक्षा में साइंस के विद्यार्थियों की परीक्षा 22 मई को समाप्त हो जाएगी। वहीं आर्ट्स संकाय के विद्यार्थियों की परीक्षा 23 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेगी। 

प्रथम पाली परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक होगी। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा 1 बजे से 4:15 बजे तक ली जाएगी।
परीक्षा की तैयारी मे कॉलेज प्रबंधन जुटा है। परीक्षा के दस्तक देते ही छात्र छात्राओं के चहल पहल से डीएसएम कॉलेज गुलजार होने लगा है।

Responsive Advertisement