अलीगंज : युवा शक्ति कार्यालय में मनाई गई रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती, व्यक्तित्व पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 7 मई 2019

अलीगंज : युवा शक्ति कार्यालय में मनाई गई रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती, व्यक्तित्व पर हुई चर्चा


अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह】:-

प्रखंड के अलीगंज बाजार के युवा शक्ति कार्यालय में साहित्यकार रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में मनाई गई।


सर्वप्रथम लोगों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अधिवक्ता शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने कहा कि वे अदभूत प्रतिभा के धनी थे। वे ऐसे महापुरुष थे जिनकी बखान शब्दों से करना काफी मुश्किल है। उनका संपूर्ण जीवन से प्रेरणा या सीख ली जा सकती है। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि उनका जन्म 7 मई 1861 कोलकाता के जोड़ीसाको की ठाकुरबाडी में हुई थी। उनमें साहित्यकारों में से एक अद्भुत क्षमता थी। वे देश के लिए राष्ट्रीय गीत देकर अमरता की निशानी दी है। समाजसेवी धर्मेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने बाल अवस्था में ही कविता लिखना शुरू कर दिया था। उनमें दैविक शक्ति थी। वे अपने जीवन में 2230 गीतों की रचना की। वे निरंतर कार्य करने में विश्वास रखते थे।1913 में गीतांजलि के लिए टैगोर को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है। वे एक ऐसे प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने सर्वत्र अपने प्रकाश से रोशनी फैलाई। मौके पर आनिल यादव,रजनी सिंह, दीपक कुमार,सुरेन्द्र सिंह, सहदेव यादव,डॉ दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -