Breaking News

6/recent/ticker-posts

अलीगंज : मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए छात्र- छात्राएं, ऐतिहासिक स्थलों का करेंगे अध्ययन


अलीगंज | निज संवाददाता】:-

प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय अलीगंज के वर्ग आठ के छात्र-छात्राओं को बिहार मुख्यमंत्री दर्शन योजना अंतर्गत शैक्षणिक परिभ्रमण को लेकर बुधवार को टूर बस को पंचायत की मुखिया सुनैना देवी एवं विद्यालय प्रधान रूपलाल चौधरी ने संयुक्त रूप से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। बस को रवाना करते हुए मुखिया ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना काफी कारगर है। इस योजना से विद्यालय  के छात्रों को ऐतिहासिक स्थल घुमने का अवसर प्राप्त होता हैऔर ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारियाँ मिलती है।

विद्यालय प्रधान श्री चौधरी ने कहा कि वर्ग आठ के छात्र-छात्राओं को टूर पर सरकार की ओर से प्रति वर्ष ले जाया जाता है, जिससे बच्चों का मानसिक विकास के साथ-साथ बौद्धिक ज्ञान की भी प्राप्ति होती है। इससे बच्चों को इतिहास का अध्ययन करने में सहुलियत होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्रों में मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना सभी योजनाओं  में से एक अलग पहचान रखती है। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य के ऐतिहासिक धरोहर राजगीर,पावापुरी,नालंदा जैसे ऐतिहासिक स्थल पहुंचकर इनका दर्शन कर लाभान्वित होंगे ।
 मौके पर  शिक्षक हरेराम कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद, सुनीता कुमारी के अलावे बड़ी संख्या में विद्यालय  के छात्र- छात्राएं व गणमान्य लोग मौजूद थे।