बिहार : 3 अवैध एके 47 के साथ एक हथियार तस्कर गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 8 सितंबर 2018

बिहार : 3 अवैध एके 47 के साथ एक हथियार तस्कर गिरफ्तार

मुंगेर/पटना : चुनाव नजदीक आने के साथ-साथ पुलिस ने हथियार तस्करों और गन फैक्ट्रियों का भांडाफोड़ शुरू कर दिया है। हथियारों के लिए जाना जाने वाला मुंगेर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मुंगेर में सालों से बन रहे अवैध हथियार पर नकेल कसने की कोशिश की जा रही। लेकिन पुलिस पूरी तरह से सफल नहीं हो पा रही है।

मुंगेर में आए दिन हथियारों का जखिरा पकड़ा जाता है। गुरुवार को भी मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में हथियार पकड़ा गया है। हालांकि हमेशा से यहां छोटे हथियारों का जखिरा पकड़ा जाता है। लेकिन गुरुवार को यहां AK-47 जैसे बड़े हथियार पकड़े गए हैं।

पुलिस ने जमालपुर में एक हथियार तस्कर को अवैध तीन AK-47 राइफल के साथ पकड़ा गया है। गिरफ्तार तस्कर के पास से कई अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर छापेमरी की गई।

Post Top Ad -