CBSE 12th Result : उन्नति क्लासेज़ के अनिकेश 66.2% अंक के साथ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 4 जून 2017

CBSE 12th Result : उन्नति क्लासेज़ के अनिकेश 66.2% अंक के साथ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण

उन्नति क्लासेज़, गिद्धौर में तैयारी करने वाले अनिकेश कुमार सिंह ने सीबीएसई की बारहवीं परीक्षा में 66.2% अंक के साथ प्रथम श्रेणी प्राप्त किया है। मूलरूप से मधुपुर के रहने वाले अनिकेश गिद्धौर स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया - स्पेशल एरिया गेम्स सेंटर में फुटबॉल खिलाड़ी हैं एवं यहाँ के स्थानीय फुटबॉल टीम से बतौर गोल-कीपर खेलते हैं। अनिकेश ने बारहवीं परीक्षा की तैयारी गिद्धौर स्थित उन्नति क्लासेज़ शिक्षण संस्थान से की थी। उन्हें केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं हिंदी कोर में सर्वाधिक अंक मिले हैं। अनिकेश का चयन इसी वर्ष जूनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए बिहार राज्य की टीम में हुआ था।
बारहवीं परीक्षा में अनिकेश कुमार सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्नति क्लासेज़, गिद्धौर की एकेडमिक हेड ई० मोनालिसा भारती ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, लगन एवं परिश्रम के दम पर अनिकेश ने खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। एक ही समय में खेल और पढ़ाई के बीच सामंजस्य बिठाना काफी कठिन होता है लेकिन अनिकेश ने अपने मेहनत से इसे साबित कर दिखाया कि खेलते हुए भी पढ़ाई में अच्छे अंक लाना संभव है।
संस्थान की निदेशक अपराजिता सिन्हा ने कहा कि अनिकेश दूसरे विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल बनकर उभरे हैं। उन्नति क्लासेज़ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। 

~गिद्धौर         |        04/06/2017, रविवार 
www.gidhaur.blogspot.com 

Post Top Ad -