सिमुलतला शिक्षा सोसाइटी की सामान्य सभा में गंगरा के कल्याण सिंह नामित, क्षेत्र में खुशी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

सिमुलतला शिक्षा सोसाइटी की सामान्य सभा में गंगरा के कल्याण सिंह नामित, क्षेत्र में खुशी

  • बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
  • तीन वर्षों का होगा कार्यकाल
  • सामाजिक कार्यों में लंबे समय से सक्रिय हैं कल्याण सिंह

गंगरा/गिद्धौर। जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गंगरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण सिंह को सिमुलतला शिक्षा सोसाइटी की सामान्य सभा में सदस्य के रूप में नामित किया गया है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने 27 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। उनके मनोनयन से क्षेत्र के लोगों में खुशी है और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सिमुलतला शिक्षा सोसाइटी की सामान्य सभा में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 22 सदस्यों को नामित किया गया है। इनमें शिक्षाविद, विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, पूर्व अधिकारी और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हैं। इसी सूची में गंगरा निवासी कल्याण सिंह का नाम भी शामिल है। नामित सदस्यों का कार्यकाल आदेश जारी होने की तिथि से तीन वर्षों का होगा।

लंबे समय से सामाजिक जीवन में सक्रिय हैं कल्याण सिंह
कल्याण सिंह गिद्धौर प्रखंड के गंगरा गांव के निवासी हैं और लंबे समय से सामाजिक जीवन में सक्रिय रहकर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभाते रहे हैं। शिक्षा एवं सामाजिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के बीच उनकी पहचान को इस मनोनयन के बाद नई उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

ग्रामीणों ने दी बधाई
कल्याण सिंह के नामांकन पर गंगरा निवासी एवं सिमुलतला आवासीय विद्यालय के शिक्षक आशीष पांडेय सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और हार्दिक अभिनंदन दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि सोसाइटी की सामान्य सभा में उनकी सहभागिता से शिक्षा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक योगदान मिलेगा।

Responsive Advertisement