जमुई : जूनियर इंटरनेशनल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में भव्य डांडिया उत्सव, गरबा की प्रस्तुतियों से झूमे बच्चे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026

जमुई : जूनियर इंटरनेशनल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में भव्य डांडिया उत्सव, गरबा की प्रस्तुतियों से झूमे बच्चे

जमुई/बिहार। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर जूनियर इंटरनेशनल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में भव्य डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप और माता रानी के भजनों से विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सराबोर रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ स्कूल के डायरेक्टर मनोज कुमार सिन्हा, सचिव कुसुम सिन्हा, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ऋतुराज सिन्हा तथा जूनियर इंटरनेशनल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल शिवांगी शरण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। दीप पूजन के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी डांडिया नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर डायरेक्टर मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दुर्गा पूजा शक्ति की उपासना का पर्व है, जबकि डांडिया उत्सव आस्था, ऊर्जा और उल्लास का प्रतीक है।

विद्यालय की प्रिंसिपल शिवांगी शरण ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से सजा यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गया।

Responsive Advertisement