गिद्धौर : निशा पूजा व प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व देवी मंडा पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री दामोदर रावत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

गिद्धौर : निशा पूजा व प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व देवी मंडा पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री दामोदर रावत

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 18 अक्टूबर 2026, रविवार : गिद्धौर स्थित ऐतिहासिक देवी मंडा (दुर्गा मंदिर) में शनिवार को निशा पूजा एवं प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन पूरे विधि-विधान और नियम-निष्ठा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री एवं स्थानीय निवासी दामोदर रावत मंदिर परिसर पहुंचे और पूजा कार्यक्रम की जानकारी ली।

विद्वान पंडाओं ने संपन्न कराया पूजन कार्यक्रम
नागी, नकटी और उलाई नदियों के संगम तट पर अवस्थित चंदेल राजवंश की ऐतिहासिक धरोहर देवी मंडा (दुर्गा मंदिर) में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथधाम से आए विद्वान पंडा महेश्वर जी महाराज एवं योगेश्वर जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कार्यक्रम संपन्न कराया। पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली।

समिति के सचिव से ली आयोजन की जानकारी
मंदिर परिसर पहुंचे मंत्री दामोदर रावत ने शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के सचिव सुबोध कुमार सिंह उर्फ काजू जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना एवं प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी ली। मौके पर पूजा समिति के कार्यकारिणी सदस्य भी मौजूद रहे।

ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में शारदीय दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र की परंपरा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

Responsive Advertisement