कोसी स्नातक निर्वाचन में जमुई में 60.64 प्रतिशत मतदान, सभी 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

कोसी स्नातक निर्वाचन में जमुई में 60.64 प्रतिशत मतदान, सभी 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

जिला पदाधिकारी, एसपी और डीडीसी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, नियंत्रण कक्ष रहा सक्रिय

जमुई/बिहार। बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन के तहत जमुई जिले के सभी 11 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न हुआ। जिले में कुल 60.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 62.62, जबकि महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 52.52 रहा। तृतीय लिंग के मतदाताओं का मतदान प्रतिशत शून्य दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी। जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहा और मतदान केंद्रों से प्राप्त सूचनाओं की लगातार निगरानी की गई।

सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना हुईं पोल्ड मतपेटिकाएं
मतदान समाप्त होने के बाद मतदान केंद्र संख्या 142 से 150 तक के पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी एवं माइक्रो प्रेक्षक पोल्ड मतपेटिकाओं और अन्य निर्वाचन सामग्री के साथ निर्धारित मार्ग से पूर्णिया स्थित वज्रगृह के लिए रवाना हुए। इनके परिवहन के लिए केंद्रीय व्यवस्था के तहत अधिग्रहित बस की व्यवस्था की गई थी। साथ में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल तैनात रहे।

वहीं, मतदान केंद्र संख्या 151 और 152 के मतदानकर्मी एवं माइक्रो प्रेक्षक भी पोल्ड मतपेटिकाओं और निर्वाचन सामग्री के साथ स्थैतिक दंडाधिकारी तथा पुलिस बल की सुरक्षा में सीधे पूर्णिया स्थित वज्रगृह के लिए रवाना किए गए।

प्रशासनिक सतर्कता से शांतिपूर्ण रहा मतदान
जिला प्रशासन के अनुसार, मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। अधिकारियों के सतत पर्यवेक्षण, नियंत्रण कक्ष की सक्रियता और निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों के समन्वित प्रयासों से जिले में मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।

Responsive Advertisement