मौरा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलखपुरा में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 5 सितंबर 2026

मौरा : उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलखपुरा में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस

मौरा/गिद्धौर (Maura/Gidhaur), 6 सितंबर 2026, शनिवार : प्रखंड अंतर्गत मौरा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अलखपुरा में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् और दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके जीवन एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर चर्चा की।

समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष कुमार ने छात्र-छात्राओं को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, उनके व्यक्तित्व एवं शिक्षा के प्रति उनके समर्पण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि डॉ. राधाकृष्णन एक महान शिक्षक एवं दार्शनिक होने के साथ-साथ देश के राष्ट्रपति पद तक पहुंचे। उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा और शिक्षक के सम्मान को विशेष महत्व दिया।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करने का आह्वान किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों ने कहा कि शिक्षक उनके जीवन को सही दिशा देने और भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं अच्छे संस्कार को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिका रेखा कुमारी, शिक्षक फिरदौश अंसारी, राहुल कुमार, संजीव कुमारी तथा वार्ड सदस्य नारायण यादव सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेने तथा समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी आस्था एवं सम्मान व्यक्त किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Responsive Advertisement