गिद्धौर में अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव संपन्न, आध्यात्मिक संदेश के साथ बंधी पवित्रता की राखी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 23 अगस्त 2026

गिद्धौर में अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव संपन्न, आध्यात्मिक संदेश के साथ बंधी पवित्रता की राखी

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 23 अगस्त 2026, रविवार :  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, गिद्धौर शाखा की ओर से शनिवार को एक निजी विवाह भवन में अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। आध्यात्मिक और भक्तिमय वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े भाई-बहनों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बेगूसराय की राजयोगिनी कंचन दीदी ने बताया रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य
महोत्सव में बेगूसराय केंद्र की मुख्य प्रशासिका एवं राजयोगिनी कंचन दीदी विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने रक्षाबंधन पर्व के आध्यात्मिक रहस्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल बाहरी रूप से राखी बांधने का अवसर नहीं है, बल्कि आत्मिक पवित्रता, सुरक्षा, स्नेह और श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा भी देता है।

वहीं लखीसराय केंद्र की मुख्य प्रशासिका ब्रह्मकुमारी रीता दीदी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सावन मास के आध्यात्मिक रहस्य से अवगत कराया।
पवित्रता, मधुरता और संस्कार परिवर्तन का संदेश
कार्यक्रम की आयोजक एवं गिद्धौर सेंटर की मुख्य प्रशासिका ब्रह्मकुमारी सरिता दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में पवित्रता, मधुरता, स्नेह, दिव्यता और श्रेष्ठ संस्कारों को धारण करने का संदेश देने वाला पावन अवसर है।
उन्होंने कहा कि महोत्सव के माध्यम से उपस्थित भाई-बहनों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने तथा संस्कार परिवर्तन के श्रेष्ठ कार्य में निरंतर सहभागी बनने की प्रेरणा दी गई। संस्था ने इस आयोजन को ईश्वरीय स्नेह, आध्यात्मिक चेतना और मानवीय संस्कारों को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

पुलिस पदाधिकारी, उद्योगपति व गणमान्य लोग हुए शामिल
ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में गिद्धौर थाना प्रभारी राशि मलिक, सुप्रसिद्ध उद्योगपति सुधांशु कुमार सिंह उर्फ बंदी सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष गुरुदत्त प्रसाद, रामानंद बरनवाल, नंदकिशोर बरनवाल, जयकिशोर बरनवाल सहित गिद्धौर थाना के पुलिस जवान और बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मनमोहक प्रस्तुति दी गई। प्रतिभागियों ने नृत्य, संगीत और नाटक के माध्यम से आध्यात्मिक एवं सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग एवं आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा।
चार केंद्रों की मुख्य प्रशासिकाओं ने बांधी राखी
अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव के दौरान बेगूसराय केंद्र की मुख्य प्रशासिका एवं राजयोगिनी कंचन दीदी, लखीसराय केंद्र की मुख्य प्रशासिका ब्रह्मकुमारी रीता दीदी, सिकंदरा केंद्र की मुख्य प्रशासिका ब्रह्मकुमारी खुशबू दीदी तथा गिद्धौर केंद्र की मुख्य प्रशासिका ब्रह्मकुमारी सरिता दीदी ने उपस्थित सभी भाई-बहनों को राखी बांधी।

राखी बंधवाने के साथ ही लोगों ने जीवन में पवित्रता, आध्यात्मिकता और श्रेष्ठ संस्कारों को अपनाने का संदेश ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान ईश्वरीय प्रेम, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना का वातावरण बना रहा।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment