जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राजीव रंजन प्रसाद का जमुई में हुआ स्वागत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 20 अगस्त 2026

जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राजीव रंजन प्रसाद का जमुई में हुआ स्वागत

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 20 अगस्त 2026, गुरुवार : ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राजीव रंजन प्रसाद का गुरुवार को जमुई आगमन हुआ। उनके आगमन पर सर्किट हाउस में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के पदाधिकारियों, एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान जीकेसी एवं एनडीए से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. राजीव रंजन प्रसाद से मुलाकात की तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
जीकेसी के बिहार प्रदेश सचिव अभिषेक कुमार सिन्हा एवं जमुई जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर सत्येंद्र कुमार, विवेक कुमार लकी, आलोक सिन्हा, भाजपा नेता निर्मल सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, लोजपा (रामविलास) के पूर्व प्रत्याशी चंदन सिंह, निखिल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जीकेसी पदाधिकारी, एनडीए नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डॉ. राजीव रंजन प्रसाद के जमुई आगमन को लेकर जीकेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक स्तर पर कायस्थ समाज की सहभागिता बढ़ाने को लेकर भी अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Responsive Advertisement