जमुई में ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ पर विशेष प्रशिक्षण, समस्याओं का होगा समयबद्ध समाधान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 22 अगस्त 2026

जमुई में ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ पर विशेष प्रशिक्षण, समस्याओं का होगा समयबद्ध समाधान

जमुई/बिहार। विद्यार्थियों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से बिहार सरकार के दिशा-निर्देश पर शुरू किए गए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर संवाद कक्ष में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में जिले के संबंधित पदाधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रधानाध्यापक, प्राचार्य एवं छात्रावास अधीक्षक शामिल हुए। उन्हें पोर्टल के संचालन एवं तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य प्रशिक्षक जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी दीपू पटेल ने पोर्टल की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। जिला सूचना विज्ञान केंद्र एवं आईटी मैनेजर की तकनीकी टीम ने प्रतिभागियों को ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण, संबंधित विभागों को अग्रसारण, मामलों की प्रगति की निगरानी तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन कर प्रशिक्षण दिया।
अधिकारियों एवं संस्थान प्रमुखों को निर्देश दिया गया कि पोर्टल पर प्राप्त विद्यार्थियों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को विद्यार्थियों को पोर्टल के प्रति जागरूक करने तथा प्रत्येक माह के चौथे मंगलवार को आयोजित होने वाले ‘विद्यार्थी सहयोग शिविर’ में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Responsive Advertisement