जमुई : वज्रपात से मृत व्यक्ति के आश्रित को डीएम ने सौंपी चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 22 अगस्त 2026

जमुई : वज्रपात से मृत व्यक्ति के आश्रित को डीएम ने सौंपी चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि

जमुई/बिहार। आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के जन-कल्याणकारी प्रावधानों के तहत जिला पदाधिकारी ने खैरा अंचल के सिमरा गांव निवासी स्व. सत्यनारायण पासवान की वज्रपात से हुई मृत्यु के बाद उनकी पत्नी एवं निकटतम आश्रित गीता देवी को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया।

बताया गया कि 5 अगस्त 2026 को वज्रपात की घटना में सत्यनारायण पासवान की दुखद मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए पीड़ित परिवार को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई गई।
चेक सौंपते हुए जिला पदाधिकारी ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि परिवार के किसी सदस्य की असमय मृत्यु से हुई क्षति अपूरणीय है और इसकी भरपाई किसी भी राशि से संभव नहीं है। हालांकि, अनुग्रह राशि पीड़ित परिवार को कठिन परिस्थितियों में तात्कालिक आर्थिक संबल प्रदान करने का प्रशासनिक प्रयास है।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से वज्रपात एवं खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। लोगों को मेघ गर्जन के समय खुले स्थानों, खेतों, जल स्रोतों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहने तथा सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेने की सलाह दी गई।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment