जनता दरबार में गिद्धौर की पीड़िता को डीएम ने सौंपा ₹4 लाख का आपदा राहत चेक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

जनता दरबार में गिद्धौर की पीड़िता को डीएम ने सौंपा ₹4 लाख का आपदा राहत चेक

गिद्धौर/जमुई। जिला मुख्यालय में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में गिद्धौर प्रखंड के बंझोलिया गांव की एक पीड़ित महिला को तत्काल राहत प्रदान करते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशील और जनहितैषी कार्यशैली का परिचय दिया। जनता दरबार में पहुंची पूजा देवी ने आपदा राहत से संबंधित अपना आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने बिना विलंब किए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

आवेदन पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी ने आपदा शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को सभी आवश्यक औपचारिकताएं एवं विभागीय प्रक्रियाएं तत्काल पूरी करने का निर्देश दिया। प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत जिला पदाधिकारी ने स्वयं पूजा देवी को चार लाख रुपये की आपदा राहत राशि का चेक मौके पर ही सौंपा।
इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सकी। जिला प्रशासन की इस पहल से यह संदेश गया कि जरूरतमंद और पात्र लोगों को राहत योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

जनता दरबार में मौजूद लोगों ने जिला पदाधिकारी की संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की त्वरित कार्रवाई से आम लोगों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत होता है। वहीं जिला प्रशासन ने भी स्पष्ट किया कि पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment