सितंबर में चकाई आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, चित्रगुप्त प्राण-प्रतिष्ठा में होंगे शामिल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 26 जुलाई 2026

सितंबर में चकाई आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, चित्रगुप्त प्राण-प्रतिष्ठा में होंगे शामिल

पटना/जमुई/बिहार। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के प्रदेश सचिव अभिषेक सिन्हा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। मुलाकात के दौरान सितंबर माह में चकाई में प्रस्तावित भगवान चित्रगुप्त के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रदेश सचिव अभिषेक सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम के संबंध में हुई बातचीत के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने सितंबर में चकाई पहुंचने पर अपनी तात्कालिक सहमति एवं सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तिथि तय होने के बाद उनके आगमन की औपचारिक रूपरेखा भी निर्धारित की जाएगी। 
अभिषेक सिन्हा ने इस संबंध में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की जिला कार्यकारिणी को भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ऋतुराज सिन्हा की उपस्थिति से प्रस्तावित धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को नई ऊर्जा मिलेगी।

इस अवसर पर ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जमुई जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा सहित संगठन के अन्य सदस्य एवं कुछ गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें चित्रगुप्त प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अलावा विभिन्न समसामयिक सामाजिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment