जीके जीनियस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सोनू मिश्रा को मिला स्व. राजेश्वरी प्रसाद सिंह विशिष्ट सम्मान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 10 मई 2026

जीके जीनियस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सोनू मिश्रा को मिला स्व. राजेश्वरी प्रसाद सिंह विशिष्ट सम्मान

  • शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को लेकर मिला विशिष्ट सम्मान
  • समारोह में जुटे शिक्षाविद्, साहित्यकार और गणमान्य लोग
गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 10 मई 2026, रविवार : क्षेत्र में शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित “स्व. राजेश्वरी प्रसाद सिंह (अधिवक्ता) स्मृति तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह” रविवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित इस समारोह में शिक्षा, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई प्रतिष्ठित विद्वानों और बुद्धिजीवियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष आयाम प्रदान किया।

समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए जीके जीनियस पब्लिक स्कूल, कोल्हुआ के प्राचार्य सोनू कुमार मिश्रा को “विशिष्ट सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं भारतीय शिक्षण मंडल के सह मंत्री डॉ. आशुतोष तिवारी द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्राध्यापक एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु पाठक, मुंगेर विश्वविद्यालय के मानवीकीय संकायाध्यक्ष प्रो. भवेशचन्द्र पाण्डेय, सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. लखनलाल पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक नवीन पांडेय, समारोह के आयोजक उत्तम कुमार, संयोजक एवं शिक्षक आशीष कुमार पांडेय, मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम, अभय कुमार पांडेय उपस्थित रहे। 

समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और संस्कृति से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया और पूरा वातावरण ज्ञान, प्रेरणा एवं सम्मान की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment