स्व. राजेश्वरी प्रसाद सिंह स्मृति विशिष्ट सम्मान से सम्मानित हुए एपेक्स कोचिंग के संचालक रौशन बरनवाल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 10 मई 2026

स्व. राजेश्वरी प्रसाद सिंह स्मृति विशिष्ट सम्मान से सम्मानित हुए एपेक्स कोचिंग के संचालक रौशन बरनवाल

  • शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला विशिष्ट सम्मान
  • समारोह में जुटे देशभर के शिक्षाविद् और बुद्धिजीवी
गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 10 मई 2026, रविवार : शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए रविवार को “स्व. राजेश्वरी प्रसाद सिंह (अधिवक्ता) स्मृति तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित इस समारोह में शिक्षा, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक चेतना से जुड़े कई प्रतिष्ठित विद्वानों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए एपेक्स इंग्लिश कोचिंग के संचालक रौशन कुमार बरनवाल को “विशिष्ट सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एवं भारतीय शिक्षण मंडल के सह मंत्री डॉ. आशुतोष तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के प्राध्यापक एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु पाठक द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करते ही सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुंगेर विश्वविद्यालय के मानवीकीय संकायाध्यक्ष प्रो. भवेशचन्द्र पाण्डेय, सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. लखनलाल पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक नवीन पांडेय, कार्यक्रम के आयोजक उत्तम कुमार, संयोजक एवं शिक्षक आशीष कुमार पांडेय, मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम, अभय कुमार पांडेय उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी प्रेरणादायी गतिविधियों ने लोगों को प्रभावित किया। समारोह का माहौल ज्ञान, सम्मान और प्रेरणा की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।

Post Top Ad - LHMU Hair Treatment