झाझा विधायक दामोदर रावत को फिर मिली राजकीय आश्वासन समिति की कमान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

झाझा विधायक दामोदर रावत को फिर मिली राजकीय आश्वासन समिति की कमान

गिद्धौर/जमुई। बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से कुल 19 समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की स्वीकृति के उपरांत इन समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। यह सभी समितियां आगामी एक वर्ष तक विधानसभा की कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

जारी सूची के अनुसार, राजकीय आश्वासन समिति के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से जमुई जिले के झाझा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं गिद्धौर निवासी दामोदर रावत को मनोनीत किया गया है। उनके पुनः चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा जा रहा है और इसे उनके कार्यों एवं अनुभव का सम्मान माना जा रहा है।
राजकीय आश्वासन समिति में उनके साथ सदस्य के रूप में कर्णजीत सिंह, राम सिंह, देवेश कांत सिंह, जयंत राज, निरंजन कुमार मेहता, मंदीप सौरभ, अरुण मांझी, राज कुमार राय, सूबेदार दास, नागेंद्र चंद्रवंशी, विष्णु देव पासवान एवं विशाल कुमार को शामिल किया गया है। यह सभी सदस्य विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए समिति के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

उल्लेखनीय है कि इन सभी समितियों का कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक निर्धारित किया गया है। इस अवधि के दौरान समितियां अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगी, योजनाओं की प्रगति पर नजर रखेंगी तथा आवश्यक सुधारों के लिए सरकार को सुझाव भी देंगी। इससे शासन-प्रशासन में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

दामोदर रावत के पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर गिद्धौर एवं आसपास के क्षेत्रों में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में समिति प्रभावी ढंग से कार्य करेगी और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

Post Top Ad -