जमुई को बड़ी सौगात! सांसद अरुण भारती की पहल पर वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

जमुई को बड़ी सौगात! सांसद अरुण भारती की पहल पर वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 27 अप्रैल 2026, सोमवार : जमुई जिले के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। जमुई लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण भारती के निरंतर प्रयासों का परिणाम अब धरातल पर दिखने लगा है। उन्होंने जमुई रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर मांग की थी, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।

रेल मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सांसद द्वारा उठाई गई इस महत्वपूर्ण मांग को स्वीकार कर लिया गया है और जल्द ही जमुई स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा। इस निर्णय से जमुई सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आधुनिक और तेज रेल सेवा का सीधा लाभ मिलेगा।
बताया जाता है कि सांसद अरुण भारती पिछले कई दिनों से लगातार इस मुद्दे को लेकर प्रयासरत थे। उनका कहना था कि जमुई लोकसभा क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है, ताकि यात्रा सुगम और समयबद्ध हो सके। इसी क्रम में उन्होंने रेल मंत्री के समक्ष यह मांग प्रमुखता से रखी थी।

इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही जमुई जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आम नागरिकों के साथ-साथ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने भी इस निर्णय का स्वागत किया और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं सांसद अरुण भारती के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन के ठहराव से जमुई जिले की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही इस सुविधा का लाभ उन्हें मिलना शुरू हो जाएगा और जमुई विकास की नई रफ्तार पकड़ सकेगा।

Post Top Ad -