गिद्धौर : दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का झाझा विधायक दामोदर रावत ने किया निरीक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 11 मार्च 2026

गिद्धौर : दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का झाझा विधायक दामोदर रावत ने किया निरीक्षण

गिद्धौर/जमुई। झाझा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दामोदर रावत ने बुधवार को गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई की व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही चिकित्सीय सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में विधायक ने अस्पताल के विभिन्न कक्षों का दौरा किया और वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से अस्पताल की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बेहतर एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा लाभ मिल सके।
विधायक दामोदर रावत ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें और इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

इस अवसर पर अस्पताल के कर्मियों के साथ-साथ जदयू के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सभी ने विधायक का स्वागत करते हुए अस्पताल से संबंधित विभिन्न समस्याओं और जरूरतों से उन्हें अवगत कराया। विधायक ने आश्वासन दिया कि संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

Post Top Ad -