जमुई : साइकिल यात्रा ने 528वां रविवारीय अभियान में आरसेटी परिसर में किया पौधरोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 15 फ़रवरी 2026

जमुई : साइकिल यात्रा ने 528वां रविवारीय अभियान में आरसेटी परिसर में किया पौधरोपण

जमुई/बिहार। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संचालित ‘साइकिल यात्रा एक विचार’ जन-जागरूकता अभियान के तहत रविवार को 528वीं रविवारीय यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। नौ सदस्यों की टीम जमुई प्रखंड परिसर से विभिन्न जागरूकता नारों के साथ रवाना हुई। यात्रा कचहरी चौक, चिल्ड्रेन पार्क होते हुए एसबीआई आरसेटी जमुई प्रशिक्षण परिसर पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।
आरसेटी परिसर में सदस्यों द्वारा 20 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मंच के सदस्य शेषनाथ राय ने कहा कि मानव की अनियंत्रित गतिविधियों के कारण भूमि, वायु और जल प्रदूषित हो रहे हैं, जिससे न केवल पर्यावरण बल्कि मानव स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों में जैविक संदूषण, विषैले रसायन और प्रदूषण जनित समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कई प्रकार की बीमारियां जन्म ले रही हैं। ऐसे में पर्यावरण संतुलन बनाए रखना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
मंच के सदस्य अजीत कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी अनजाने में प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम सचेत हों और अधिक से अधिक पौधरोपण के साथ-साथ उनका संरक्षण भी सुनिश्चित करें। उन्होंने आग्रह किया कि प्रत्येक पर्व-त्योहार के अवसर पर अपने घर या परिसर में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
आज की यात्रा में शेषनाथ राय, बिरेन्द्र शर्मा, हरेराम कुमार सिंह, राहुल ऋतुराज, संदीप रंजन, राहुल कुमार सिंह विपिन, अभिषेक कुमार, सिंटू कुमार, अजीत कुमार, शंकर जी, सुमित सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं आरसेटी की ओर से मुन्ना कुमार सिंह, अंजलि, दीपा, मुस्कान कुमारी, संजय कुमार सहित कई बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अभियान के माध्यम से लगातार पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने का संकल्प दोहराया गया।

Post Top Ad -