गिद्धौर विद्युत विभाग में लाइनमैन सुशील सिंह को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने की सराहना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

गिद्धौर विद्युत विभाग में लाइनमैन सुशील सिंह को भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने की सराहना

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 5 फरवरी 2026, गुरुवार : गिद्धौर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में मानव बल लाइनमैन सुशील सिंह के सम्मान में एक गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वर्षों तक विभाग में सेवाएं देने के बाद उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह का माहौल आत्मीयता और सम्मान से भरा रहा।

विदाई समारोह के दौरान विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गिद्धौर के सहायक विद्युत अभियंता लोकनाथ कुमार एवं कनिय अभियंता धीरेन्द्र कुमार ने सुशील सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि सुशील सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया है।

अपने संबोधन में अधिकारियों ने कहा कि लाइनमैन का कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरा होता है, लेकिन सुशील सिंह ने हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखूबी किया। विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने में उनका योगदान सराहनीय रहा है, जिसे विभाग कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सुशील सिंह का कार्य व्यवहार और अनुशासन अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर कार्यपालक सहायक गौतम भारतीय, गौतम कुमार गौतम, मानवबल कर्मी सुजीत रावत, रवि कुमार, अंकित सिंह, राकेश कुमार, चंदन कुमार यादव सहित अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने अनुभव साझा करते हुए सुशील सिंह के साथ बिताए पलों को याद किया और उनके योगदान की खुलकर सराहना की।

समारोह के अंत में उपस्थित कर्मचारियों ने तालियों के साथ सुशील सिंह को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सहयोग, सम्मान और आपसी संबंधों की झलक साफ दिखाई दी।

Post Top Ad -