बिहार बजट का जमुई में जोरदार स्वागत, जदयू कार्यकर्ताओं ने बताया विकास का मील का पत्थर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

बिहार बजट का जमुई में जोरदार स्वागत, जदयू कार्यकर्ताओं ने बताया विकास का मील का पत्थर

जमुई/बिहार। मंगलवार को बिहार विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट का जमुई में जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय में पूरे उत्साह और जोश के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इसे बिहार के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने कहा कि बिहार को 3,47,05,890 करोड़ रुपये की जो बड़ी सौगात मिली है, वह राज्य के विकास में चार चांद लगाएगी। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि इसमें समाज के हर वर्ग किसान, युवा, महिला, श्रमिक, व्यापारी और वंचित तबकों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, उद्योग और ग्रामीण विकास जैसे सभी क्षेत्रों में विकास का स्पष्ट रोडमैप इस बजट में दिखाई देता है।

जदयू जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील बरनवाल ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और विकासोन्मुखी नीति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार ने बीते वर्षों में जिस तरह प्रगति की है, उसी का विस्तार यह बजट है। यह बजट न केवल आर्थिक मजबूती देगा, बल्कि सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को भी नई गति प्रदान करेगा। प्रवक्ता ने कहा कि आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी ने भी बजट की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच और निरंतर प्रयासों के कारण आज बिहार देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा है। युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत और जमुई नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि यह बजट युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलेगा और जिले सहित पूरे राज्य में विकास की रफ्तार तेज करेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित जदयू कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बजट का समर्थन किया और विश्वास जताया कि यह बजट बिहार को विकास के नए शिखर पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Post Top Ad -