गिद्धौर में नौ दिवसीय विराट महायज्ञ का शुभारंभ, अग्नि प्रज्वलन के साथ गूंजा वैदिक मंत्रोच्चार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

गिद्धौर में नौ दिवसीय विराट महायज्ञ का शुभारंभ, अग्नि प्रज्वलन के साथ गूंजा वैदिक मंत्रोच्चार

गिद्धौर/जमुई। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पंच मंदिर के समीप सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में 2 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाले नौ दिवसीय विराट महायज्ञ की विधिवत शुरुआत सोमवार को वैदिक रीति-रिवाजों के साथ की गई। महायज्ञ का शुभारंभ अग्नि आह्वान एवं पावन अग्नि प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

यज्ञाचार्य विद्वान पंडित विजय पांडेय के नेतृत्व में उनके सहयोगी पंडित शुभम् पांडेय, पंडित मिथलेश पांडेय, पंडित संतोष पांडेय तथा सनातन संस्कृति सेवा समिति के पुरोहित उत्तम कुमार झा उर्फ राजा बाबू ने मुख्य यजमान समिति अध्यक्ष सोनू कुमार एवं उनकी पत्नी पिंकी कुमारी, साथ ही रॉकी कुमार एवं उनकी पत्नी श्वेता कुमारी को शास्त्रोक्त विधि से पूजन-अर्चन एवं यज्ञ कर्म संपन्न कराया। मंत्रोच्चार और हवन की आहुतियों के साथ जैसे ही अग्नि प्रज्वलित हुई, वैसे ही नौ दिवसीय विराट महायज्ञ का औपचारिक शुभारंभ हो गया।
महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर सनातन संस्कृति सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से जुटे हुए हैं। समिति के सचिव सुमन कुमार, कोषाध्यक्ष बिट्टू कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार उर्फ पाजो जी के साथ-साथ मिथलेश कुमार, आशीष कुमार, सानू कुमार, पवन शर्मा, धीरज ठाकुर, अंजेश कुमार, प्रिंस झा, सत्यम केशरी, जॉनी रजक, राकेश माही, युवराज सहित अन्य कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
समिति के सह-कोषाध्यक्ष रॉकी कुमार ने जानकारी दी कि श्रीधाम वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथा प्रवक्ता पंडित कृष्णकांत जी महाराज प्रतिदिन सायं 5 बजे से रामकथा का रसपान कराएंगे। वहीं प्रयागराज से आई रामलीला मंडली धर्मदेव व्यास के नेतृत्व में प्रतिदिन सायं 8 बजे से भव्य रामलीला का मंचन करेगी। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन सायं 7 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि महायज्ञ के पूर्व रविवार को 2100 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान पूरा गिद्धौर क्षेत्र “जय श्रीराम” और वैदिक जयघोष से गूंज उठा। इस विराट आयोजन से गिद्धौर का माहौल सनातन संस्कृति और भक्ति की ज्योति से आलोकित हो गया है।

Post Top Ad -