जमुई–मुंगेर सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, एके-47 के 49 जिंदा कारतूस बरामद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 8 जनवरी 2026

जमुई–मुंगेर सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, एके-47 के 49 जिंदा कारतूस बरामद

जमुई/बिहार। पुलिस उपमहानिरीक्षक, रेंज मुजफ्फरपुर के.रि.पु. बल के पर्यवेक्षण तथा 215 बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमाण्डेंट विनोद कुमार मोहरिल के नेतृत्व में गुप्त आसूचना के आधार पर एक प्रभावी नक्सल विरोधी विशेष अभियान चलाया गया। यह संयुक्त अभियान दिनांक 08 जनवरी 2026 को जिला जमुई एवं मुंगेर के सीमावर्ती पहाड़ी एवं घने जंगल क्षेत्रों में संचालित किया गया।

प्राप्त गुप्त सूचना के अनुसार नक्सलियों द्वारा इलाके में हथियार एवं गोला-बारूद छिपाकर रखे जाने की जानकारी मिली थी। इसी सूचना के आलोक में ए एवं बी कंपनी, 215 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (एफ.ओ.बी. चोरमारा एवं पैसरा) की टीमों ने सघन तलाशी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान पैसरा स्थित सुआसीन पहाड़ के समीप नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एके-47 रायफल के 49 राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया, ताकि किसी अन्य आपत्तिजनक सामग्री अथवा नक्सली गतिविधियों के सुराग मिल सकें। हालांकि, इस दौरान किसी नक्सली की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 215 बटालियन द्वारा जमुई एवं मुंगेर जिलों के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

Post Top Ad -