जमुई : किसान रजिस्ट्रेशन कैंप का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 8 जनवरी 2026

जमुई : किसान रजिस्ट्रेशन कैंप का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

जमुई/बिहार। गुरुवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित किसान रजिस्ट्रेशन कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित कर्मियों से जानकारी ली और किसानों के रजिस्ट्रेशन कार्य को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि किसी भी पात्र किसान को पंजीकरण से वंचित न रहना पड़े।

जिलाधिकारी ने बताया कि किसान रजिस्ट्रेशन कैंप का प्रथम चरण जिले के सभी अंचलों में 6 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कर उन्हें सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं से जोड़ना है, ताकि किसानों को समय पर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसान रजिस्ट्रेशन राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे किसानों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुंचाया जा सकेगा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैंप में आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को पंजीकरण की प्रक्रिया और इसके लाभों की पूरी जानकारी दी जाए।
किसान रजिस्ट्रेशन कैंप के अनुश्रवण की जिम्मेदारी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को सौंपी गई है, जो नियमित रूप से कैंपों का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति पर नजर रख रहे हैं। इसी क्रम में 8 जनवरी 2026 को जिले के कई वरीय पदाधिकारी अपने-अपने आवंटित प्रखंडों में भ्रमणशील रहकर किसान रजिस्ट्रेशन कार्य का जायजा लेते नजर आए।

निरीक्षण करने वालों में अपर समाहर्ता विभागीय जांच बालमुकुंद प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार रमण, अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुजीत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, वरीय उप समाहर्ता सावन कुमार, नागमणि वर्मा तथा जिला योजना पदाधिकारी भानु प्रकाश शामिल रहे। सभी अधिकारियों ने संबंधित प्रखंडों में पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपने नजदीकी किसान रजिस्ट्रेशन कैंप में पहुंचकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके।

Post Top Ad -