बरहट : अखबार एजेंट संतोष पांडेय की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 8 जनवरी 2026

बरहट : अखबार एजेंट संतोष पांडेय की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बरहट/जमुई (Barahat/Jamui), 8 जनवरी 2025, गुरुवार : मलयपुर गांव निवासी एवं अखबार एजेंट संतोष कुमार पांडेय की माता किशोरी देवी का बुधवार की अहले सुबह आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। किशोरी देवी की उम्र लगभग 90 वर्ष बताई जा रही है और वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। बुधवार तड़के उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों का उनके घर तांता लग गया।

किशोरी देवी एक धार्मिक, सरल और मिलनसार स्वभाव की महिला थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में परिवार को स्नेह और संस्कारों से सींचा। उनके निधन पर अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। वे अपने पीछे पांच पुत्र, दो पुत्रियां, भरा-पूरा परिवार, पोता-पोती, नाती-नतनी सहित अनेक परिजनों को छोड़ गई हैं।
बुधवार को ही उनका अंतिम संस्कार विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। उनके छोटे पुत्र उदय कुमार पांडेय ने मुंगेर स्थित गंगा घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक शामिल हुए। पूरे वातावरण में शोक और गमगीन माहौल बना रहा।

किशोरी देवी के निधन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और सामाजिक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से रुबेन कुमार सिंह, मुखिया अनिता देवी, पूर्व मुखिया संजीत कुमार सिंह, अर्चना सिंह, अशोक कुमार राव, अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह, बब्लू सिंह, अजीत पांडेय, आलोक सिंह सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

क्षेत्र के लोगों ने कहा कि किशोरी देवी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सरल व्यक्तित्व और स्नेहपूर्ण व्यवहार को लोग हमेशा याद रखेंगे।

Post Top Ad -