गिद्धौर : उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ सम्मानित, निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया प्रशस्ति पत्र - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 30 जनवरी 2026

गिद्धौर : उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ सम्मानित, निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया प्रशस्ति पत्र

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 30 जनवरी 2026, शुक्रवार : 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गिद्धौर प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार ने प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि वर्ष 2025 में संपन्न निर्वाचक सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने, नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का नाम हटाने जैसे कार्यों को बीएलओ ने पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ पूरा किया, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी बीएलओ इसी तरह ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वालों में 242 झाझा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 140 के बीएलओ प्रदीप प्रभाकर भी शामिल रहे। सम्मान मिलने के बाद उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सरकार द्वारा सौंपे गए सभी कार्यों को वह हमेशा ईमानदारीपूर्वक निभाने का प्रयास करते हैं। इस सम्मान से उनका मनोबल बढ़ा है और आगे भी जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसे पूरी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ पूरा करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अन्य बीएलओ ने भी सम्मान के लिए निर्वाचन विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने वाले कर्मियों का उत्साहवर्धन करना रहा, ताकि वे आगामी चुनावी प्रक्रियाओं में और बेहतर कार्य कर सकें।

Post Top Ad -