इंडियन ऑयल के नाम पर शराब तस्करी! 2529 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चालक-उपचालक गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 21 दिसंबर 2025

इंडियन ऑयल के नाम पर शराब तस्करी! 2529 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ चालक-उपचालक गिरफ्तार

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui), 21 दिसंबर 2025, रविवार। जिले में शराबबंदी कानून को धता बताते हुए तस्करी के एक बड़े मामले का उत्पाद विभाग ने खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई सटीक कार्रवाई में इंडियन ऑयल लिखा हुआ एक तेल टैंकर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इस कार्रवाई में टैंकर के चालक और उपचालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगामी नववर्ष को देखते हुए शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार सघन अभियान चला रहा है। इसी क्रम में विभाग के सचिव एवं जिला समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार एवं उत्पाद इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार शामिल थे।

टीम ने झाझा प्रखंड के दादपुर मोड़ के समीप सघन वाहन जांच के दौरान इंडियन ऑयल का लोगो लगा एक तेल टैंकर को रोका। तलाशी लेने पर टैंकर के भीतर छुपाकर रखी गई कुल 283 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल संख्या 7848 बोतल बताई गई है, जिसकी मात्रा लगभग 2529 लीटर है।
मौके से टैंकर चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चालक की पहचान वैशाली जिले के सहाई गांव निवासी अशोक राय के पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है, जबकि उपचालक की पहचान रहीमपुर गांव निवासी संतलाल राय के पुत्र गणेश कुमार के रूप में की गई है।

पूछताछ के दौरान चालक ने स्वीकार किया कि शराब की यह खेप झारखंड के देवघर से बरौनी ले जाई जा रही थी। उत्पाद विभाग अब इस मामले में शराब तस्करी के नेटवर्क, इसमें शामिल अन्य लोगों और इसके संभावित गंतव्यों की जांच में जुट गया है।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Responsive Advertisement