लक्ष्मीपुर : लखई पहाड़ी लूटकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार, लूटी गई रकम व सामान बरामद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 17 दिसंबर 2025

लक्ष्मीपुर : लखई पहाड़ी लूटकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार, लूटी गई रकम व सामान बरामद

लक्ष्मीपुर/जमुई। जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखई पहाड़ी के पास फेरी लगाकर बर्तन बेचने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई चाकूबाजी और लूट की सनसनीखेज घटना का जमुई पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से लूटी गई नकदी, पीड़ित के महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 दिसंबर 2025 को लखई पहाड़ी के समीप बर्तन बेचने वाले मनीरूल शेख पर तीन अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया था। अपराधियों ने चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और उनके पास से 7,300 रुपये नगद लूटकर फरार हो गए थे। इस घटना को लेकर लक्ष्मीपुर थाना में विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की। जांच के क्रम में पुलिस ने संदेह के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर इस कांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों की पहचान की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भंदरा गांव निवासी विक्की दास, लखई गांव निवासी संतोष कुमार यादव तथा साकल गांव निवासी सचिन दास शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई नकदी के साथ-साथ पीड़ित का आधार कार्ड, कोविड कार्ड और अन्य सामान भी बरामद किया है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जो 11 दिसंबर 2025 को झाझा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मजबूत किए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्त विक्की दास और संतोष कुमार यादव का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जमुई पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध पर नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई के लिए लगातार सक्रिय है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Responsive Advertisement