जमुई : डीएम ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, कई मामलों का किया तत्क्षण निष्पादन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 13 दिसंबर 2025

जमुई : डीएम ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद, कई मामलों का किया तत्क्षण निष्पादन

जमुई/बिहार। जिले में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी नवीन कुमार (Jamui DM Naveen Kumar) ने आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित इस साप्ताहिक जनता दरबार में सुबह से ही फरियादी विभिन्न मुद्दों को लेकर पहुंचते रहे। डीएम ने प्रत्येक आवेदक से धैर्यपूर्वक मिलकर उनकी समस्याओं को विस्तार से जाना और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया।

जनता दरबार के दौरान सबसे अधिक मामले भूमि विवाद से जुड़े हुए पाए गए, जिन्हें डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता को उनकी कठिनाइयों से राहत दिलाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों को सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया।
डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और प्रशासन उसी दिशा में कार्य कर रहा है।
नोडल पदाधिकारी, जन शिकायत कोषांग, विनोद प्रसाद ने बताया कि हर शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं।

इस मौके पर अपर समाहर्त्ता विभागीय जांच बालमुकुंद प्रसाद, अपर समाहर्त्ता रविकांत सिंहा, उप विकास आयुक्त सुभाषचंद्र मंडल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विरेन्द्र कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनील कुमार, नोडल पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग विनोद प्रसाद, स्थापना उपसमाहर्त्ता नागमणि वर्मा सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Top Ad -