चकाई में नवनिर्मित चित्रगुप्त मंदिर के लिए प्रतिमा देने की भाजपा राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा की स्वीकृति - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 14 दिसंबर 2025

चकाई में नवनिर्मित चित्रगुप्त मंदिर के लिए प्रतिमा देने की भाजपा राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा की स्वीकृति

जमुई/पटना/बिहार। कायस्थ समाज के हितों को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस, जमुई का एक प्रतिनिधिमंडल पटना में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के प्रदेश सचिव अभिषेक सिन्हा एवं जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा ने किया। मुलाकात के दौरान जमुई जिले में कायस्थ समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने जमुई जिला के चकाई प्रखंड स्थित वायरलेस मैदान में, प्रो प्रदीप कुमार की समाधि के समीप नवनिर्मित चित्रगुप्त मंदिर की जानकारी भाजपा राष्ट्रीय मंत्री को दी। प्रतिनिधिमंडल द्वारा मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर रितुराज सिन्हा ने सहमति व्यक्त करते हुए मंदिर के लिए 4 फीट ऊंची भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा अपने सौजन्य से प्रदान करने की स्वीकृति दी। इस घोषणा से कायस्थ समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया।
प्रतिमा देने की स्वीकृति मिलने पर उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने भाजपा राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा के प्रति आभार प्रकट किया और इसे कायस्थ समाज के लिए एक महत्वपूर्ण सहयोग बताया। वहीं रितुराज सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज से उनका आत्मीय संबंध है और जब भी समाज को उनकी आवश्यकता होगी, वे तन, मन और धन से सदैव साथ खड़े रहेंगे।

मुलाकात के दौरान ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के संगठन मंत्री प्रभात सिन्हा, चकाई प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर आनंद, राजीव पांडेय, समाजसेवी प्रभात सिन्हा सहित कायस्थ समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।

Responsive Advertisement