बिहार : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) का बढ़ रहा कारवां, जनसुराज छोड़ शामिल हो रहे नेता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 18 दिसंबर 2025

बिहार : सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) का बढ़ रहा कारवां, जनसुराज छोड़ शामिल हो रहे नेता

पटना/बिहार। बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के तहत संतोष कुमार पासवान ने सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी ने उनके सांगठनिक क्षमता पर भरोसा जताते हुए बिहार प्रदेश सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस राजनीतिक फेरबदल को प्रशांत किशोर की पार्टी के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। विदित हो कि श्री पासवान इससे पहले जनसुराज से जुड़कर काम कर रहे थे। 

बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार सिन्हा ने संतोष कुमार पासवान सहित पार्टी में शामिल हुए कई वरिष्ठ नेताओं को औपचारिक रूप से सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
पार्टी में शामिल होने के बाद संतोष कुमार पासवान ने कहा कि वे समाजवादी विचारधारा से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के माध्यम से वे बिहार में सामाजिक न्याय, समानता और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी आने वाले समय में बिहार की राजनीति में एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी।

प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार सिन्हा ने कहा कि संतोष कुमार पासवान जैसे अनुभवी नेता के पार्टी में आने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे पार्टी के विस्तार और वैचारिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संतोष कुमार पासवान समेत कई वरिष्ठ नेताओं के पार्टी छोड़ने से प्रशांत किशोर की पार्टी को बिहार में संगठनात्मक स्तर पर नुकसान हो सकता है, वहीं सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) को इससे नया संबल मिला है।

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी कई राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां पार्टी से जुड़ सकती हैं, जिससे बिहार की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है।

Responsive Advertisement