गिद्धौर : प्रतिष्ठा द्वादशी पर दीपोत्सव एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन 31 दिसंबर को - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 30 दिसंबर 2025

गिद्धौर : प्रतिष्ठा द्वादशी पर दीपोत्सव एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन 31 दिसंबर को

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 30 दिसंबर 2025, मंगलवार : अयोध्या धाम स्थित श्री राम मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ “प्रतिष्ठा द्वादशी” के पावन अवसर पर बुधवार, 31 दिसंबर को गिद्धौर के ऐतिहासिक पंचमंदिर परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का दायित्व सनातन संस्कृति सेवा समिति द्वारा निभाया जा रहा है।

समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या 5 बजे होगा। इस अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, वहीं श्रद्धालुओं की सहभागिता से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ संपन्न होगा। कार्यक्रम में गिद्धौर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

सनातन संस्कृति सेवा समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालु भक्तों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा इस पावन अवसर के साक्षी बनें।
आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्था एवं सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सुमन राज सैम, सोनू कुमार रावत, सुशांत साईं सुंदरम, बिट्टू कुमार रावत, संतोष पंडित, रॉकी कुमार, अनीश कुमार, आदित्य कुमार, सत्यम कुमार, पीयूष कुमार, रॉनित कुमार, आशीष कुमार, अंजेश कुमार, राज, अमित कुमार, कुणाल, नीतीश कुमार, पवन कुमार पंडित सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम सनातन संस्कृति, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देगा।

Post Top Ad -