गिद्धौर के पंचमंदिर में श्री सत्य साईं बाबा जन्मशताब्दी समारोह पर भव्य कार्यक्रम आज 23 नवंबर को - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 23 नवंबर 2025

गिद्धौर के पंचमंदिर में श्री सत्य साईं बाबा जन्मशताब्दी समारोह पर भव्य कार्यक्रम आज 23 नवंबर को

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 23 नवंबर 2025, रविवार : श्री सत्य साईं बाबा के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उनके सौवें जन्मदिन पर आज, 23 नवंबर को गिद्धौर के ऐतिहासिक पंचमंदिर परिसर में एक भव्य आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भजन-संकीर्तन तथा नारायण महाभोज (खिचड़ी) का विशेष प्रबंध किया गया है, जिसमें जिले की तीनों प्रमुख समितियों झाझा, कन्हाईफरका और गिद्धौर की संयुक्त सहभागिता रहेगी।
आयोजन की रूपरेखा के अनुसार, भजन-संकीर्तन का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा, जिसमें भक्तजन सामूहिक रूप से भक्ति संगीत के माध्यम से साईं बाबा के दिव्य संदेशों का भावपूर्ण स्मरण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से नारायण महाभोज (खिचड़ी) का वितरण शुरू होगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम की तैयारियों का नेतृत्व गिद्धौर समिति के कन्वीनर पवन कुमार कर रहे हैं, जबकि संपूर्ण आयोजन का पर्यवेक्षण श्री सत्य साईं सेवा संगठन, जमुई के जिलाध्यक्ष मुन्ना कुमार द्वारा किया जा रहा है। 
आयोजन समिति ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और इस बार कार्यक्रम को वृहद एवं अधिक व्यवस्थापूर्ण रूप देने का विशेष प्रयास किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कन्वीनर पवन कुमार ने कहा कि इस वर्ष का आयोजन पिछले वर्षों की तुलना में अधिक भव्य और विस्तृत रूप में संपन्न होने जा रहा है। सभी समितियों का समन्वय और सहयोग इस कार्यक्रम को विशेष बना देगा। गिद्धौर के पंचमंदिर परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक अवसर माना जा रहा है।

Responsive Advertisement