गिद्धौर : दुर्गा मंदिर छठ घाट पर स्थापित हुई भगवान भास्कर की प्रतिमा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 29 अक्टूबर 2025

गिद्धौर : दुर्गा मंदिर छठ घाट पर स्थापित हुई भगवान भास्कर की प्रतिमा

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 29 अक्टूबर 2025, बुधवार : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर गिद्धौर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। उलाई नदी के तट पर स्थित दुर्गा मंदिर के पास शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के सौजन्य से भव्य पंडाल में भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गई।

वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहित उत्तम कुमार झा उर्फ राजा ने प्रतिमा स्थापना कर विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस आयोजन के मुख्य यजमान आशीष कुमार गुप्ता रहे, जिन्होंने सभी पूजन कार्य पूरे श्रद्धा भाव से संपन्न किए। इस मौके पर समिति के राजेश कुमार उर्फ पाजो सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
आयोजन स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और छठ मइया के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। भगवान भास्कर की प्रतिमा का निर्माण रणवीर आर्ट द्वारा किया गया है। समिति के अनुसार, प्रतिमा का विसर्जन आज, 29 अक्टूबर को मां त्रिपुर सुंदरी तालाब में किया जाएगा।

Post Top Ad -