गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आगाज, गायिका श्रद्धा पंडित ने बिखेरा सुरों का जादू - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 27 सितंबर 2025

गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आगाज, गायिका श्रद्धा पंडित ने बिखेरा सुरों का जादू

(डीएम नवीन कुमार और विधायक दामोदर रावत ने संयुक्त रूप से किया दीप प्रज्वलन)
गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 27 सितंबर 2025, शनिवार : प्रखंड मुख्यालय स्थित कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में शनिवार की शाम रंगारंग माहौल के बीच गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी (डीएम) नवीन कुमार (Jamui DM Naveen Kumar), झाझा विधायक दामोदर रावत, डीडीसी सुभाष मंडल, एसडीओ सौरभ कुमार एवं डीटीओ इरफान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन जमुई के सौजन्य से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत आगंतुक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुई। इस मौके पर डीएम नवीन ने विधायक दामोदर रावत (Jhajha MLA Damodar Rawat) को अंगवस्त्र और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, सांस्कृतिक महोत्सव का उत्साह चरम पर पहुंचता गया।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण रही बॉलीवुड गायिका श्रद्धा पंडित (Bollywood Singer Shraddha Pandit) की शानदार प्रस्तुति। उन्होंने “दुर्गा वंदना” और “माता का बुलावा आया है” जैसे भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद अपने सुपरहिट गीत“ससुराल गेंदा फूल”, “पानी वाला डांस”, “बैंड बाजा बारात”, “चल झूठी” और “रब राखा” पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट से स्टेडियम बार-बार गूंजता रहा।
श्रद्धा पंडित के साथ उनके म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं, जिससे कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम संगीतमय महफिल में तब्दील हो गया। मंच संचालन शैली मिश्रा ने कुशलतापूर्वक संभाला।
कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, अवर निरीक्षक राजेश्वर कुमार, उमेश कुमार, सर्जना कुमारी, सीओ आरती भूषण एवं एमओ शिवपूजन सहाय सहित जिला प्रशासन की टीम लगातार हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे रही। रात्रि गहराने के साथ ही गिद्धौर सांस्कृतिक महोत्सव संगीत, नृत्य और तालियों की गूंज के बीच यादगार बन गया।
अब 28 सितंबर, रविवार को इंडियन आइडल फेम सिंगर ऋतिका राज अपनी मंत्रमुग्ध आवाज में गानों की प्रस्तुति देंगी।

Post Top Ad -