जमुई : भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 8 अगस्त 2025

जमुई : भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षक भरत खेड़ा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

विशेष मतदाता पुनरीक्षण को लेकर समाहरणालय सभागार में हुई बैठक

जमुई/बिहार। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा बिहार राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (अर्हता तिथि 1 जुलाई 2025) के पर्यवेक्षण हेतु जमुई जिले के लिए नियुक्त विशेष नामावली प्रेक्षक (Special Roll Observer) IAS भरत खेड़ा की अध्यक्षता में दिनांक 7 अगस्त 2025 को समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की शुरुआत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी जमुई नवीन कुमार (Jamui DM Naveen Kumar) ने श्री खेड़ा का अंगवस्त्र व पौधा भेंट कर स्वागत किया।
इसके उपरांत जमुई जिले की मतदाता सूची से संबंधित जानकारी को प्रस्तुतिकरण (पी.पी.टी.) के माध्यम से विस्तार से साझा किया गया। इस दौरान विशेष प्रेक्षक श्री खेड़ा ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पुनरीक्षण प्रक्रिया पर सुझाव एवं प्रतिक्रिया (फीडबैक) प्राप्त किया। प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए दावा एवं आपत्ति प्रक्रिया में सहयोग का आश्वासन दिया और जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
प्रतिनिधियों ने बताया कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियों को लगातार साझा किया जा रहा है, जिससे कार्य में पारदर्शिता बनी हुई है।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी जमुई, निर्वाचन कार्यालय के अन्य पदाधिकारी तथा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवगण उपस्थित रहे।

Responsive Advertisement