जमुई : सदर अस्पताल में बारिश के पानी का जलभराव, मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 2 अगस्त 2025

जमुई : सदर अस्पताल में बारिश के पानी का जलभराव, मरीजों और स्टाफ को भारी परेशानी

जमुई/बिहार। जिले में गुरुवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जमुई सदर अस्पताल की व्यवस्था की पोल खोल दी है। लगातार बारिश के चलते अस्पताल परिसर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को भी अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य विभागों में तैनात चिकित्सक और कर्मचारी भी इसी जलजमाव से होकर ड्यूटी पर पहुंचे।

सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार सिंह ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से अस्पताल में कार्यरत हैं और हर बारिश के मौसम में यही स्थिति सामने आती है। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
डॉ. सिंह ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

वहीं, अस्पताल प्रबंधक रमेश पांडे ने जानकारी दी कि समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही इसका स्थायी हल निकाल लिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े इस संवेदनशील संस्थान में जल्द से जल्द जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।


Responsive Advertisement