जमुई : जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 18 जुलाई 2025

जमुई : जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश

जमुई जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो की अध्यक्षता में कर्पूरी सभागार में जुटे कार्यकर्ता

जमुई। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बुधवार को राज्यभर के जदयू कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद किया। जमुई जिला में इस संवाद का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बड़े स्क्रीन के माध्यम से किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने की।

वर्चुअल संवाद के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत राज्य सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ नेता ऑनलाइन जुड़े। संवाद में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को आगामी राजनीतिक चुनौतियों के मद्देनज़र संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गए निर्देशों को जमीनी स्तर पर उतारने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जमुई विधानसभा प्रभारी अवधेश कुशवाहा, सिकंदरा विधानसभा प्रभारी विनोद पासवान, चकाई विधानसभा प्रभारी ब्रह्मदेव महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, जिला उपाध्यक्ष भोला खान, जिला सचिव राजेश कुमार, युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत, युवा उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार, युवा महासचिव रोशन शर्मा, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, जमुई प्रखंड अध्यक्ष मो. जमील अहमद, खैरा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह, अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुजीत मेहता, बरहट प्रखंड अध्यक्ष विष्णुदेव मंडल और लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष करुणा देवी समेत कई वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिले के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत करने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर विशेष बल दिया गया।

Post Top Ad -