जमुई में नकली दवाओं के गोरखधंधे का भंडाफोड़, भारी मात्रा में फर्जी दवाएं और उपकरण बरामद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 31 जुलाई 2025

जमुई में नकली दवाओं के गोरखधंधे का भंडाफोड़, भारी मात्रा में फर्जी दवाएं और उपकरण बरामद

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 31 जुलाई 2025, गुरुवार : जिलांतर्गत खैरा थाना क्षेत्र के चौहानडीह इलाके में नकली दवाओं के अवैध निर्माण, लेबलिंग, पैकिंग और वितरण के संगठित गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। यह कार्रवाई जमुई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें एक मकान में भारी मात्रा में नकली ब्रांडेड दवाएं और उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक जमुई को बुधवार को सूचना मिली थी कि चौहानडीह में नकली दवाओं का निर्माण और वितरण किया जा रहा है। सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई। टीम ने बच्चा सिंह, पिता स्व. अयोध्या सिंह के मकान में किराए पर रह रहे अभिनय कुमार, ग्राम बड़ा जगरनाथ, जिला मुज़फ्फरपुर के कमरे से भारी मात्रा में नकली दवाएं, खाली बोतलें, नकली लेबल्स और पैकिंग मशीनें बरामद कीं।
मौके पर खैरा थाना द्वारा प्राथमिकी संख्या 324/25 दिनांक 30 जुलाई 2025 को दर्ज कर ली गई है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं और इसकी सप्लाई चेन कहां तक फैली है।
छापेमारी दल में खैरा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर दीपक कुमार एवं थाना सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी संभव है।

Responsive Advertisement