भाजपा गिद्धौर मंडल की कार्यसमिति बैठक 4 जुलाई को, जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 3 जुलाई 2025

भाजपा गिद्धौर मंडल की कार्यसमिति बैठक 4 जुलाई को, जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 3 जुलाई 2025, गुरुवार : भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के गिद्धौर मंडल की कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार, 4 जुलाई को आहूत की गई है। यह बैठक दोपहर 3:30 बजे पंच मंदिर परिसर, गिद्धौर में आयोजित होगी।

बैठक में मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, पदाधिकारीगण एवं कार्यसमिति सदस्य भाग लेंगे। बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस बैठक में भाजपा जमुई (BJP Jamui) जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी, बैठक प्रभारी कार्तिक वर्मा, जिला मंत्री शंभु कुमार केसरी और पूर्व मंडल अध्यक्ष मिथलेश सिंह की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा गिद्धौर (BJP Gidhaur) मंडल अध्यक्ष राजा बाबू केसरी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति निर्धारण और जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।


Post Top Ad -