गिद्धौर में मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 6 जुलाई 2025

गिद्धौर में मुहर्रम को लेकर प्रशासन सतर्क, शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए निकाला गया फ्लैग मार्च

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 6 जुलाई 2025, रविवार : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गिद्धौर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में बीते शनिवार को गिद्धौर थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर क्षेत्रवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

फ्लैग मार्च का नेतृत्व गिद्धौर के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने किया। उनके साथ अंचल अधिकारी आरती भूषण, अवर निरीक्षक रितेश कुमार, प्रभात राय, राजेश्वर साह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। यह मार्च एनएच-333 स्थित लार्ड मिंटो टॉवर चौक से होते हुए गिद्धौर बाजार के मुख्य मार्गों पर निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आम लोगों से सामाजिक समरसता के साथ पर्व मनाने की अपील की। अंचल अधिकारी आरती भूषण और प्रभारी थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है, इसे शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाए और प्रशासन को हर संभव सहयोग दिया जाए।
इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था की स्थिति का भी जायजा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। प्रशासन की यह पहल आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Responsive Advertisement