महिला ने मारपीट व अभद्रता को लेकर गिद्धौर थाना में दिया आवेदन, जानिए मामला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 30 जून 2025

महिला ने मारपीट व अभद्रता को लेकर गिद्धौर थाना में दिया आवेदन, जानिए मामला

गिद्धौर। गिद्धौर थाना क्षेत्र के तरी पहाहपुर गांव निवासी एक महिला ने अपने साथ मारपीट व अभद्रता किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता सरिता देवी, पति प्रभाकर पासवान ने बताया कि बीते 24 जून को दोपहर करीब 1 बजे उनके घर पर कुछ स्थानीय लोगों ने आकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।

शिकायत में उन्होंने विजय पासवान, रामबचन पासवान, डोमन पासवान, असा पासवान, विशाल पासवान और गीता देवी (पति रामबचन पासवान) पर आरोप लगाया है कि सभी ने मिलकर न सिर्फ उनके साथ गाली-गलौज किया, बल्कि घर में अकेली पाकर जान से मारने की धमकी भी दी।
सरिता देवी ने बताया कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था और वह अकेली थीं। उनकी बेटी शर्मीला कुमारी जब स्कूल से लौटी तो उन्हें रोता देखकर घबरा गई और मदद के लिए फोन किया।

महिला का आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा उनकी जोत (खेती) पर जबरन कब्जा करने की कोशिश भी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह लोग पहले भी कई बार उन्हें धमका चुके हैं और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता ने गिद्धौर थानाध्यक्ष से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Responsive Advertisement