ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने डॉ. राजीव रंजन प्रसाद को दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 9 जून 2025

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने डॉ. राजीव रंजन प्रसाद को दी बधाई

बिहार सवर्ण आयोग के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पटना स्थित आवास पर पुष्पगुच्छ भेंट कर किया सम्मानित
पटना/जमुई/बिहार। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस (जीकेसी) के जमुई जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र शंकर प्रसाद ने रविवार को संगठन के ग्लोबल अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डॉ. प्रसाद को बिहार सवर्ण आयोग का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने विश्वास जताया कि डॉ. राजीव रंजन प्रसाद का सवर्ण समाज के उत्थान में योगदान अतुलनीय एवं प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में सवर्ण समाज की आवाज न केवल सशक्त रूप से उठेगी, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास की दिशा में ठोस पहल भी होगी। 
इस अवसर पर ग्लोबल अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे संगठन और समाज की उम्मीदों से बेहतर कार्य कर दिखाएंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सवर्ण समाज के अधिकारों की रक्षा और उनके विकास हेतु वे हर स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. प्रसाद के बिहार सवर्ण आयोग के उपाध्यक्ष बनने पर विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Responsive Advertisement