अलीगंज : श्रद्धा एवं सादगी के साथ मनाई गई हरिहर प्रसाद मेहता की 27वीं पुण्यतिथि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 22 जून 2025

अलीगंज : श्रद्धा एवं सादगी के साथ मनाई गई हरिहर प्रसाद मेहता की 27वीं पुण्यतिथि

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 22 जून 2025, रविवार : अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के अलीगंज बाजार में रविवार को स्वर्गीय हरिहर प्रसाद मेहता की 27वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सादगी के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलीगंज पंचायत की पूर्व मुखिया रामकली मेहता ने की। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. हरिहर प्रसाद मेहता के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया।

पूर्व मुखिया रामकली मेहता ने कहा कि हरिहर प्रसाद मेहता समाज के हर तबके के लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उन्होंने गरीबों और मजदूरों के हक की लड़ाई जीवनभर लड़ी। रामबालक सिंह ने उन्हें एक अनुभवी नेता और सच्चा समाजसेवी बताया, जिन्होंने जीवन पर्यन्त गरीबों और मजदूरों के अधिकार के लिए संघर्ष किया।
समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हरिहर प्रसाद मेहता हमेशा समाज के विकास को प्राथमिकता देते थे और उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही समाज का समुचित विकास संभव है।

इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष सुधीर प्रसाद मेहता, शिव महतो, धीरेन्द्र यादव, धर्मराज महतो, विक्रम सिंह, चिन्टू कुमार, मुकेश यादव, प्रमोद कुमार सिंह, चंद्रशेखर आजाद, मनोज राम, सुनील शर्मा, अनिल कुमार, अजय विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने स्व. हरिहर प्रसाद मेहता के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Responsive Advertisement