जमुई में डॉक्टर से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले गिरोह का खुलासा, 4 अपराधी गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 12 जून 2025

जमुई में डॉक्टर से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले गिरोह का खुलासा, 4 अपराधी गिरफ्तार

 



जमुई। जिले में रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जमुई थानांतर्गत डॉक्टर सूर्यनंदन सिंह से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


इस संबंध में 10 जून 2025 को डॉक्टर सूर्यनंदन सिंह, पिता अभिनंदन सिंह, ग्राम सतगामा, थाना जमुई के आवेदन के आधार पर जमुई थाना कांड संख्या 315/25, दिनांक 10/06/25, धारा 308 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देवघर (झारखंड) में छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में शामिल हैं:


1. विश्वनाथ कापरी, पिता स्वर्गीय अर्जुन कापरी, निवासी रोहिणी गांधी चौक, केवट टोला, थाना जसीडीह, जिला देवघर।

2. हरिओम दुबे, पिता कैलाशपति दुबे, निवासी तिवारीडीह, थाना जसीडीह, जिला देवघर।

3. विकास परिवाल उर्फ भाखर, पिता कार्तिक परिवाल, निवासी बालसारा कोराबांध, थाना रखिया, जिला देवघर।

4. नयन शांडिल्य उर्फ मोनू, पिता मोती ठाकुर, निवासी सरदार पांडा लेन, थाना नगर, जिला देवघर।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस रंगदारी मांगने की साजिश देवघर जेल में बंद कुख्यात अपराधी केशव दुबे और सौरभ परिवाल के इशारे पर रची गई थी। इन दोनों के दोस्त नीतीश झा, निवासी रतनपुर, गिद्धौर के माध्यम से डॉक्टर का मोबाइल नंबर प्राप्त किया गया। इसके बाद केशव दुबे का भाई हरिओम दुबे अपने अन्य साथियों के साथ डॉक्टर से रंगदारी मांगने लगा।


जांच में यह भी सामने आया कि जिस सिम से रंगदारी की कॉल की गई, वह सिम कुछ दिन पहले नीतीश सिंह, पिता कन्हैया सिंह, ग्राम खरहौल, थाना देवपुरी, जिला देवघर के पास से जसीडीह स्टेशन पर चोरी हुई थी।


बरामदगी:

रंगदारी मांगने में प्रयुक्त सिम कार्ड।

एक मोबाइल फोन।

छापेमारी टीम:

पुलिस अवर निरीक्षक उदय कुमार

जिला आसूचना इकाई की टीम

थानाध्यक्ष चंद्रमंडी

थाना सशस्त्र बल


गिरफ्तार अपराधियों पर पहले से भी देवघर जिले के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों को भी शीघ्र पकड़ा जा सके।

Responsive Advertisement