जमुई : राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का संकल्प - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 21 मई 2025

जमुई : राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का संकल्प

जमुई। भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा आधुनिक भारत के निर्माता कहे जाने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को जमुई जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने उनके योगदानों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।

सभा में जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि सुधीर सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवी जी, कांग्रेस प्रवक्ता सदानंद सिंह, वरिष्ठ नेता सुनील कुमार, सोनो प्रखंड कांग्रेस के नरेश सिंह, श्री राम मांझी, विक्रम कुमार सिंह, प्रकाश सिंह एवं संजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राजीव गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व, तकनीकी क्रांति में योगदान, पंचायती राज व्यवस्था के सशक्तिकरण तथा युवाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का सपना था एक विकसित, आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से समृद्ध भारत का निर्माण। उनके विचार और दृष्टिकोण आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।

Post Top Ad -