जमुई में कायस्थ महाकुंभ के योगदानकर्ताओं को किया गया सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 12 मई 2025

जमुई में कायस्थ महाकुंभ के योगदानकर्ताओं को किया गया सम्मानित

जमुई। बीते दिनों जमुई में आयोजित हुए कायस्थ महाकुंभ में विशेष योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस द्वारा सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, डॉ. अमित रंजन और डॉ. मनीषा कुलशेनम के आवास पर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महासचिव प्रभात सिन्हा, अभिषेक सिन्हा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान पूरी जमुई जिला टीम की ओर से सम्मानित व्यक्तियों का आभार प्रकट किया गया और कायस्थ समाज के उत्थान में उनके योगदान को सराहा गया।

जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने कायस्थ महाकुंभ को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद दिया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Post Top Ad -